ये खबर हैं बिहार के जिले मुंगेर की जहां असरगंज गाँव में धुमधाम से लड़के की तरफ से बारात आई, लेकिन किसे मालूम था की जयमाला के बाद मंडप पर दूल्हा इंतजार करता रह जाएगा। दरअसल जयमाला के बाद लाल जोड़े में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली और दूल्हा मंडप पर ही इंतजार करता रहा।
धूमधाम से लड़कों के तरफ से बारात निकाला और मुंगेर जिले के असरगंज गाँव में दुल्हन के घर पहुंचा, वही दुल्हन के तरफ से बरातियों का स्वागत किया गया और नाश्ते – पानी देकर ठहरने का व्यवस्था भी किया गया। इस बीच पंडित जी के शुभ मुहूर्त के मुताबिक जयमाला भी हुआ जिसमें दूल्हा – दुल्हन ने वरमाला पहनाकर रस्में पूरा किया।
मंडप पर इंतजार करता रहा दूल्हा
बीते बुधवार को जयमाला के बाद मंडप पर शादी होना था, मंडप पर दूल्हा बैठा था इस बीच दुल्हन के परिवारों ने दुल्हन के कमरे से बुलाने गया, लेकिन दुल्हन गायब थी। दरअसल ऐन व्यक्त पर दुल्हन ने अपना फैसला बदला और अपने आशिक के साथ फरार हो गया। जब दूल्हा को ये बात मालूम चला तो दूल्हा के होश उड़ गए जिसके बाद शादी समारोह में भारी हंगामा हुआ।
बारात लौटी वापस
शादी समारोह के बीच दुल्हन प्रेमी संग भाग निकली वही बारात वाले जमकर हंगामा किया जिसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। जिससे पुलिस आनन – फानन में मौके पर पहुंची और और बारात वाले को समझा – बुझाकर शांति कराया गया। जिसके बाद बारात वाले अपने घर लौट गए।
अज्ञात लड़कों पर लिखाया रिपोर्ट
दरअसल दुल्हन के फरार होने के बाद दुल्हन के पिता ने पुलिस चौकी जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाप रिपोर्ट दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ किया गया लेकिन दुल्हन और दुल्हन के प्रेमी का कोई पता नहीं चला। वही बेटी के भाग जाने के बाद सन्नाटे का माहौल हैं। पुलिस वाले ने आश्वाशन देते हुए मामले की जांच करने में जुटी हैं।
गाँव वाले हैरत में
जब किसी की बेटी भाग जाती हैं, तो उस पिता के ऊपर क्या दर्द बीतती हैं ये एक पिता ही समझता हैं। दरअसल बेटी भाग जाने के बाद गाँव वाले हैरत में हैं और गांवों में तेजी से बात फैल गई हैं। फिलहाल लड़की का पता – ठिकाना खोजा जा रहा हैं पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।