WhatsApp

तेज हवाओं में उड़ गए कंटेनर, राजस्थान में ट्रेन पर गिरने से मचा हड़कंप, जानिए आपके शहर का हाल

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ भारत देश के 27 राज्य में आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। जबकि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ओले गिरने की संभावना बताई जा रही हैं।

इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल में गरज के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है इसकी चेतावनी दी हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य के 16 जिलों में मूसलधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तो आईए जानते हैं मौसम के बारे में जानकारी।

क्लाइमेट ट्रेंड की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टर्न डिसबैंसेस का पैटर्न बदला

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का पैटर्न चेंज होने से इसका सबसे ज्यादा असर मौसम पर हो रहा है। हिमालय पर जनवरी और फरवरी इस महीने में होने वाली बर्फबारी मार्च और अप्रैल में होने लगी हैं इसी कारण मौसम बदल रहा है। आपको बता दे की इन 2 साल से सबसे अधिक स्नोकवर मार्च महीने में हो रहा हैं।

जिसके कारण हीट वेव के दूर काफी तेजी से घट रहे हैं। हालांकि, यह जानकारी खुद जलवायु परिवर्तन पर पढ़ाई करने वाले संस्था क्लाइमेट ट्रेंड ने दी हैं। वैसे सर्दियों में पश्चिम से आने वाले तूफानों को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहा जाता हैं।

कैसे रहेगा अगले 2 दिन का मौसम?

मौसम विभाग द्वारा मिली हुई जानकारी के अनुसार 7 मई 2025 को कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं। हालांकि, मूसलधार बारिश गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में होने वाली हैं। जबकि, पूर्व में जितनी भी राज्य है उसमें भी भारी बारिश हो सकती हैं।

8 मई को गुजरात नॉर्थ ईस्ट और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इसके साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश हो सकती हैं।

राज्य में कैसा होगा मौसम का हाल

राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे हैं और तेज हवा से ट्रेन एवं कंटेनर भी गिरे। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में तेज बारिश के साथ 200 इलाकों की बिजली गुल हो गई है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बारिश और 10 शहरों में घने बादल छाए हैं। जबकि अलीगढ़ में तेज आंधी तूफान की वजह से महिला की गर्दन कट गई।

छत्तीसगढ़ राज्य की बंद करो तो पांचो संभाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं। जबकि, साथ में ओले भी गिरेंगे। झारखंड में आज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। बिहार में 8 मई से गर्मी बढ़ने वाली हैं यह गर्मी 44 डिग्री तक जा सकती हैं।

POST A COMMENT

Leave a Comment