Success Story: कोलकाता में रहने वाले सागर दरयानी और विनोद होमगाई ने खुद का बिजनेस शुरू करके काफी बड़ी सफलता हासिल की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन दो दोस्तों ने सिर्फ ₹30000 से अपना करोड़ों रुपए का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। इन दोनों दोस्तों ने साल 2008 में ‘Wow! Momo’ की शुरुआत की थी।
और अभी वर्तमान में देशभर में इनका रेस्टोरेंट चेन 800 से ज्यादा आउटलेट्स के साथ एक बड़ा फूड अंपायर बन चुकी हैं। हालांकि सागर और विनोद ने अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए आउटलेट्स की शुरुआत की थी। आई यहां सागर और विनोद की सफलता के बारे में जानते हैं।
इस काम को उधार लेकर शुरू किया गया था
विनोद और सागर ने 29 अगस्त 2008 को ‘Wow! Momo’ की शुरुआत की है। यह दोनों दोस्त कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र भी रह चुके हैं। हालांक, इनका मकसद मोमोज बेचना नहीं था। यह दोनों मित्र ऐसा अनुभव देना चाहते थे कि ग्राहक Wow बोलें।
उन दोनों ने कोलकाता में एक छोटे से कियोस्क से शुरुआत की थी। वैसे इन दोनों दोस्तों का शुरुआत में ही एक लक्ष्य था कि वह खाने के प्रति अपने प्यार को बेहद प्यारा सा आकर दें। वह बताते हैं कि मैंने अपने पिता से ₹30000 उधार लेकर पहला मोबाइल लगाया था।
शुरुआत में आई थी कई सारी मुश्किलें
एक इंटरव्यू के दौरान सागर और विनोद बताते हैं कि हमें शुरुआत में काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा शुरुआत में कस्टमर को आकर्षित करने के लिए हमने काफी कड़ी मेहनत भी की है। इसी के साथ हमने चीज बटर मसाला जैसे मोमोज भी बनाएं।
विनोद और सागर की यह चाहत थी की उनके ब्रांड खाने से कहीं ज्यादा हो। वह दोनों दोस्त ग्राहकों को ऐसा अनुभव देना चाहते थे कि ग्राहक मोमोस खाकर हैरान हो जाएं और इसीलिए इन्होंने ‘Wow! Momo’ ब्रांड की शुरुआत की।
मेनू को बना डाला मजेदार
आपको बता दे की ‘Wow! Momo’ ब्रांड ने सिर्फ मोमोज नहीं बेचें। बल्कि उन मोमोज को एक नए रूप में ग्राहकों के सामने पेश किया। जबकि, उनका सीक्रेट सॉस इनोवेशन था। अगर उनके मेनू की बात की जाए तो उनके मेनू में चीज, बटर मसाला मोबर्ग और साथ में सिजलर मोमोज शामिल थे।
इतना ही नहीं उन्होंने चॉकलेट मोम जैसे भी काफी सारे प्रयोग भी किए हैं। इसके बाद उनका मेनू मजेदार का विकल्प बन गया। इसके अलावा इन दोनों दोस्तों ने ‘Wow! China नाम से एक और ब्रांड लॉन्च किया। इसमें यह भारत और चीन के व्यंजनों को नए रूप में पेशकश करते थे।
बना डाला करोड़ों रुपयों का साम्राज्य
सागर और विनोद कहते हैं कि हमारे सफलता का राज सिर्फ हमारा खाना नहीं हैं, बल्कि हमारा बिजनेस बढ़ाने का तरीका भी हैं। साल 2024 तक हमारे 800 से ज्यादा आउटलेट्स थे और यह आउटलेट्स मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली जैसे बड़े-बड़े शहरों में फैले हुए हैं। इसके अलावा इन्होंने टेक पार्क किओस्क और साथ में एम्यूजमेंट पार्क फूड ट्रक भी लगाए हैं।
कुछ खबरों के मुताबिक, ‘Wow! Momo’ ब्रांडी साल 2023- 24 में तकरीबन 475 करोड रुपए का रेवेन्यू जेनरेट किया था। जबकि साल 2022-23 में इस ब्रांडी 416 करोड रुपए का आंकड़ा पार किया था और इसी तरह इस कंपनी ने लगभग 14% की ग्रोथ हासिल की है। इस ब्रांड का अगला टारगेट लगभग 650 करोड रुपए से ज्यादा रेवेन्यू कमाने का है।