सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि फिलिपींस के जांबोअंगा सीबुगाय शहर में एक ऐसी हैरान करने वाली घटना घटी हैं। जहां 29 साल का युवक सेल्फी लेने के चक्कर में मगरमच्छ के बारे में जाकर घुस गया। इसके बाद मगरमच्छ ने उसे पर बड़ा खतरनाक हमला कर डाला।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 अप्रैल 2025 सोमवार के दिन कबूग आइलैंड मैंग्रोव और वेटलैंड्स पार्क में हुई है। वीडियो में एक युवक अपना मोबाइल लेकर बाड़े की चैन लिंक फेंसिंग के ऊपर चढ़ गया। क्योंकि, उसे लगा कि मगरमच्छ ओरिजिनल नहीं बल्कि प्लास्टिक का बना हैं। तो आईए जानते हैं इस घटना के बारे में पूरी जानकारी।
मगरमच्छ का स्टैचू देख सेल्फी लेने गया आदमी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार और कुछ दावों के अनुसार, जब वह लड़का नीचे गिरा तो मगरमच्छ ने उस लड़के के हाथ को कसकर पकड़ लिया था और उसे पानी में घसीटते हुए डेथ रोल करना शुरू किया। आपको बता दे की मगरमच्छों की शिकार करने की यह काफी खतरनाक तकनीक होती हैं।
इसके बाद वह युवक दर्द से जोरों से चिल्ला रहा था। परंतु मगरमच्छ उसका हाथ और बाहों को मरोड़ते हुए काफी घूमाता रहा। जिससे कि, उसे शख्स की चोट और भी गहरी होती चली गई। एक व्यक्ति ने पुलिस के स्टाफ को बताया कि उसे लगा वह मगरमच्छ नकली है।
सेल्फी के कारण लेने के देने पड़ गए
इस डेंजर सिचुएशन को संभालने में जूकीपर की बहादुरी को बहुत सराहना हो रही है। आपको बताते चले की इस युवक को रोकने की काफी कोशिश की गई थी। परंतु जब मगरमच्छ ने अचानक हमला किया तो उसने खुद घुसकर अपनी जान जोखिम में डालकर उसे शख्स को बचाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जूकीपर ने कंक्रीट के टुकड़ों को मगरमच्छ के सिर पर दे मारा। इसके बाद मगरमच्छ ने युवक को तुरंत छोड़ दिया। इसके बाद उसे लड़के को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दे कि डॉक्टर जॉर्ज टी होपर मेमोरियल हॉस्पिटल में इस शख्स का इलाज हुआ।
उस लड़के के हाथ और पैर पर लगभग 50 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। हालांकि, अभी वहां की पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं और लोगों से विनंती कर रही हैं कि वह ऐसे खतरनाक कदम कभी भी ना उठाएं।